झारखंड के कई डीसी बदले, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के सरकार ने कई जिलों के डीसी का तबादला किया है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूना के अनुसार कई जिलों में अधिकारियों का ताबदला किया गया। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय समीक्षा बैठक कर विभागों के साथ साथ तमाम जिलों में किए जा रहे कार्यों को लेकर एक आकलन भी किया था। इसके बाद सरकार ने जिलों के उपायुक्तों को बदला है।

  • ए. दोड्डे को पलामू से हटाकर दुमका का उपायुक्त बनाया गया
  • मंजूनाथ भजंत्री, देवघर डीसी से पूर्वी सिंहभूम डीसी बने
  • डीसी दुमका रविशंकर शुक्ला सरायकेला-खरसावां गये
  • शशिभूषण मेहरा जामताड़ा के उपायुक्त बने
  • गिरिडीह में उपविकास आयुक्त हैं शशिभूषण मेहरा
  • मृत्युंजय कुमार बर्णवाल पाकुड़ के उपायुक्त बने
  • अजय कुमार सिंह सिमडेगा के उपायुक्त बने
  • खूंटी डीसी शशिरंजन पलामू के उपायुक्त बने
  • डीसी पाकुड़ वरूण रंजन धनबाद के डीसी बने
  • कर्ण सत्यार्थी गुमला के उपायुक्त बने
  • मेघा भारद्वाज को कोडरमा की उपायुक्त बनाया गया
  • चंदन कुमार को रामगढ़ का उपायुक्त बनाया गया
  • हिमांशु मोहन लातेहार के उपायुक्त बने
  • विशाल सागर देवघर के उपायुक्त बने
  • लोकेश मिश्र को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया