अमर बाउरी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दे पर हेमंत को घेरेगी भाजपा : मरांडी

अमर बाउरी के नेतृत्व में सदन से सड़क तक हेमंत सरकार को जनमुद्दों पर घेरेगी भाजपा ……बाबूलाल मरांडी

भाजपा ही करती है दलित आदिवासी और वंचित का सम्मान…..अमर बाउरी

पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

भ्रष्ट निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है संकल्प

भाजपा के नव नियुक्त नेता विधायक दल एवम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी आज शाम रांची पहुंचे।

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल ,समरी लाल,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,महामंत्री वरुण साहू ,आदि ने स्वागत किया।

श्री बाउरी काफिले के शक्ल में प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रास्ते में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रदेश कार्यालय में श्री बाउरी का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। जबकि युवा मोर्चा ने मोटर साईकिल जुलूस में श्री बाउरी की अगवानी की।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका एवम पुष्प गुच्छ देकर श्री बाउरी का अपने कार्यालय कक्ष में स्वागत किया।

श्री मरांडी ने कहा कि श्री अमर बाउरी पार्टी के एक अनुभवी सिपाही हैं। पिछली रघुवर सरकार ने इन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी का सफलता निर्वहन किया है। इनके अनुभवों और योग्यता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
श्री मरांडी ने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। और श्री बाउरी पार्टी के सभी विधायकों के साथ सदन से सड़क तक सरकार को जन मुद्दों पर घेरने में सक्षम हैं।
उन्होंने श्री बाउरी के सफल एवम यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं एवम आशीर्वाद दिया।

नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

श्री बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो दलित ,आदिवासी,पिछड़ा,वंचित, समाज की चिंता करती है। भाजपा में सबका साथ सबका विकास नारा नही बल्कि प्रतिबद्धता है,संकल्प है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित इंडी एलायंस की पार्टियों ने दलित ,आदिवासी, पिछड़ा समाज को केवल वोट बैंक समझा।उनके सम्मान की चिंता नहीं की।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर या बिरसा मुंडा को सच्चा सम्मान भाजपा की सरकार ने दिया।
उन्होंने कहा कि एक दलित समाज के सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा दायित्व देकर पार्टी ने बड़ा सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की अपेक्षाओं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा।

श्री बाउरी ने कहा कि लगभग चार वर्षों से हेमंत सरकार ने नेता प्रतिपक्ष के मामले को उलझा कर रखा था। जिससे राज्य को बड़ी क्षति हुई है। कई संवैधानिक पद सूचना आयुक्त,लोकायुक्त,महिला आयोग जैसे पद खाली रहने से जनता को न्याय से वंचित रखा गया है।

उन्होंने कहा कि वे इसके शीघ्र गठन के मार्ग को प्रशस्त करेंगे।

कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हेमंत सरकार की जन विरोधी नीतियों, सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,खान खनिज की लूट,जमीन की लूट पर आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में पार्टी के विधायक सदन से सड़क तक हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। हम तबतक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक हेमंत सरकार को उखाड़ नही फेंके।

स्वागत करने वालों में सांसद संजय सेठ,गंगोत्री कुजूर,महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, ऊषा पांडेय, प्रिया सिंह, कमाल खान,गुरविंदर सिंह सेठी,राजीव रंजन मिश्र,योगेंद्र प्रताप सिंह ललित ओझा,संजय जायसवाल,रविनाथ किशोर,उमेश रंजन साहू,मुकेश मुक्ता,सीताराम रवि,योगेंद्र लाल,राजश्री जयंती,अनीता वर्मा,अर्चना सिह बाबिता झा, ,तारिक इमरान,आरती कुजूर, सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी,रामलगन राम, रोमित सिंह, नीरज पासवान,कमलेश राम,युवराज पासवान,अनिल राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।