रांची : मधुपुर नगर परिषद सभागार में हुई बैठक, सादगी के साथ मनेगा स्वतन्त्रता दिवस

सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण व निबंधन विभाग मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में मधुपुर नगर परिषद सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई.

बैठक में आगामी 15 अगस्त को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया मंत्री अंसारी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाएगा.

विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया जाएगा. साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं आसपास की जगहों का विशेष रूप से साफ सफाई की जाएगी.

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया जाएगा 10 वर्ष से कम उम्र व 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जाएगी.