रांचीः डॉक्टर्स डे स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई, कई कार्यक्रम
- By admin --
- 01 Jul 2020 --
- comments are disable
डॉक्टर्स डे पर आज राजधानी रांची समेत राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि चिकित्सक वो हैं जो अपने आंखों से देखकर मानवीय मूल्यों को समझते हुए इंसानियत की सेवा करता हैं, डॉ वो हैं निराश और हताश हुए व्यक्ति को भी उम्मीद की रौशनी देता हैं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे के इस दिन में कोरोना काल में मजबूती से लड़ रहे,तमाम चिकित्सकों के प्रति सरकार आभार प्रकट करती है। जिन्होंने अपने जिंदगी की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए अपनी ऊर्जा और क्षमता के माध्यम से इस विपदा की घड़ी में मानवहित की रक्षा की हैं। सभी को डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी सेवा-भाव, त्याग और समर्पण के पर्याय सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मी, नर्सां आदि को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में चिकित्सकों और कर्मियों ने अपनी सेवा से पुनः साबित कर दिया है कि क्यों इन्हें धरती का भगवान का दर्जा प्राप्त है। इन कोरोना योद्धाओं का आभार।
इधर, डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल काँग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज अपराहन 04 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवम कांग्रेस प्रवक्ता ,कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।