नाबालिग लड़के को टारगेट को गोली चला दी

खूंटी के बड़ाईक टोली में एक नाबालिग लड़के को टारगेट को गोली चला दी गयी। गोली नाबालिग के हाथ में लगी और वह जख्मी हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात को आज यानी रविवार को भोरे-भोर अंजाम दिया गया। नाबालिग को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। बेतरह जख्मी लड़के को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जख्मी लड़के की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।