रांची: आयुष 10वीं में 96.4% लाकर अपने स्कूल का नाम किया रोशन
- By admin --
- 15 Jul 2020 --
- comments are disable
अंडर 100 में JEE 2022 क्रैक करना चाहते हैं आयुष
आयुष कुमार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.4% हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने डीएवी स्कूल हेहल का भी नाम रौशन किया। आयुष अपनी इस कामयाबी का सारा श्रेय अपने प्यारे माता-पिता को देते हैं।
‘सबरंग समाचार’ को फोन पर आयुष ने बताया कि माता-पिता के बाद उनके जीवन में स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ संस्थान का बहुत महत्व है जो IIT-JEE की तैयारी के लिए उनका मार्गदर्शन में सहायक है।
उन्होंने कहा कि, “मेरे पास भविष्य में कठिन और कठिन अध्ययन करने और IIT-JEE को क्रैक करने और खुद को शीर्ष 100 में लाने का दृढ़ संकल्प है। इसके साथ ही इन सबमें फिर से अपने माता-पिता के सहयोग और उनके दिशा-निर्देश में प्राप्त सफलता के लिए आज गौरवान्वित कर रहा हूं।“
अयुष के पिता एक कॉन्स्टेबल हैं जिनका दृढ़ संकल्प है कि उनका बेटा उनके जीवन में बड़ा मकाम हासिल करे। वहीं आयुष की हार्दिक इच्छा है कि वे अंडर 100 में JEE 2022 क्रैक करके अपने पिता को गौरवान्वित करना चाहते हैं, ताकि किसी और के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।