धनबाद : विधायक पानी, बिजली संकट को लेकर धरने पर बैठे, मिल रही धमकियाँ

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर शहर में व्याप्त पानी बिजली संकट को दूर करने के लिए एक दिवसीय धरना पर बैठे हैं। जहां सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी एहतियात का पालन किया जा रहा है।

वही विधायक ने बताया कि जिले में पानी-बिजली की स्थिति बदतर हो गई है। जिससे जिले के आम लोगों में त्राहिमाम मच गई है। जबकि जिला प्रशासन और सम्बंधित विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं । ऐसे में जेएमएम की वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार तुगलकी फरमान जारी किए हुए है। जनता की समस्याओं को लेकर जब वह सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं।

ऐसे में उन्हें तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है। यही स्थिति रही तो झारखंड में यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल सकेगी। क्योंकि वह जनप्रतिनिधि है और जनता की समस्याओं के लिए राज्य सरकार को समय-समय पर ध्यान आकृष्ट कराते रहेंगे। ऐसे में वह डिस्टेंसिंग और धारा 144 का पालन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा धमकी दिलाना सर्वथा अनुचित है।