रांची। सैनिटाइजर वाहन को विधायक नवीन जयसवाल ने किया रवाना

रांची। हटिया के विधायक नवीन जयसवाल अपने डोरंडा स्थित आवास से अत्याधुनिक तरीके से बहुत लम्बी एवं ऊंची दूरी तक सैनिटाइज करने की क्षमता रखने वाली ट्रैक्टर से चलने वाली दो सैनिटाइजर वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि लॉकडॉन के तीसरे चरण में जहां हटिया विधान सभा अन्तर्गत हमलोग लगातार प्रत्येक दिन प्रत्येक 10 मंडलो में मोदी आहार व सुरक्षा किट जरुरतमंदो को वितरित कर रहें है। अब आज से प्रत्येक मंडलो के प्रत्येक घरो जो सैनिटाइज करने का काम किया जायेगा।

ताकि हम मिलकर सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन कर संक्रमण मुक्त रहा जा सके। सैनिटाइजर गाड़ी में द्वारा निर्देशित मापदण्डो का पालन किया गया है काम में लगे मजदूरो को भी सुरक्षित रहने के सभी उपाय किए गए है।