रांची में हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य की मुलाकात, विकास योजनाओं पर भी चर्चा
- By rakesh --
- 27 Oct 2026 --
- comments are disable
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को दुखद और अपूरणीय क्षति बताया।
शिबू सोरेन के संघर्ष में रूपी सोरेन के योगदान को किया याद
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनके योगदान से लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
विकास योजनाओं और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।
सीपीआई (एमएल) के नेता भी रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: बिजली कटने से पहले निपटा लें जरूरी काम, रांची के इन इलाकों में होगी सप्लाई बाधित