अवैध दूतावास, फर्जी राजदूत, लग्जरी गाड़ियां, विदेशी मुहरें और कैश बरामद

NCR: गाजियाबाद की आलीशान कोठी में अवैध दूतावास, फर्जी राजदूत पकड़ा; लग्जरी गाड़ियां, विदेशी मुहरें और कैश बरामद

यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा की टीम ने कविनगर में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाभोड़ किया है। टीम ने अवैध दूतावास का संचालन करने वाले आरोपी हर्षवर्धन निवासी कविनगर को गिरफ्तार किया है। हर्षवर्धन जैन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोरगा, पॉल्विया और लॉडोनिया देशों का कौंसिल एंबेसेडर बताता था, जबकि ऐसे नाम कोई देश नहीं हैं। आरोपी से विदेशी राजनयिकों के लिए प्रयोग होने वाली वाहनों की कई नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।