रांची। शराब दूकान के विरद्ध लोगों ने किया प्रर्दशन, सांसद के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

रांची। राज्य सरकार आर्थिक स्थिती को मजबूत करने के लिए शराब दूकान खोलन की अनुमति दी हैं लेकिन दूकानदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में शराब दूकान स्कूल और मंदिर के आसपास खोलने में लग गए हैं। मिली जानकारी रांची के प्रगति पथ में ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल एवं शिव हनुमान मंदिर के पास विगत दो दिनों से एक शराब दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

जिसे यहां के स्थानीय लोग एवं भाजपा चुटिया मंडल के द्वारा जोरदार विरोध किया गया। घटना का पता चलते ही सांसद संजय सेठ भी पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त, राँची एवं उत्पाद उपायुक्त से बात कर मामले को बताया कि स्कूल, मंदिर के आसपास शराब दुकान खुलना गलत है।

सांसद संजय सेठ के बातों को संज्ञान मे लेते हुए उपायुक्त, राँची एवं उत्पाद उपायुक्त ने त्वरित करवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से शराब दुकान को बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही ये भी आश्वासन दिया कि भविष्य मे उक्त स्थल पर अगर फिर शराब दुकान खोली जाती है तो शराब दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा।