IPL में आज मुंबई vs राजस्थान
- By admin --
- 06 Oct 2020 --
- comments are disable
आईपीएल के 13वें सीजन का 20वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछले 2 सीजन में 4 मैच खेले गए, जिसमें हर बार राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। इस सीजन में राजस्थान ने अब तक 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं। मुंबई ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 में शिकस्त झेली है।
राजस्थान ने सीजन में अपने दोनों मुकाबले शारजाह में ही जीते हैं। पिछले दो मैच हार चुकी राजस्थान टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को जोस बटलर के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की जगह वरुण एरॉन या कार्तिक त्यागी को मौका मिल सकता है।
मुंबई की गेंदबाजी भी पुराने रंग में लौट आई है। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन टीम के लिए विकेट निकालने में कामयाब हुए हैं। वहीं, राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या ने भी अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को फंसाया है।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और संजू सैमसन पर निर्भर है। राहुल तेवतिया और महिपाल लोमरोर ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन मुंबई के खिलाफ जीतने के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों को रन बनाना होंगे।
राजस्थान की गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर पर निर्भर हैं। मुंबई के इन-फॉर्म बल्लेबाजों को रोकने के लिए दूसरे गेंदबाजों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। ऐसे में श्रेयस गोपाल और टॉम करन का रोल अहम होगा।
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 192 मैच खेले हैं। इसमें उसने 112 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.07% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 51.34% है। राजस्थान ने अब तक कुल 151 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 77 जीते और 72 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।