गुमला: इस बार महिला थाना प्रभारी बनीं अपराधियों का निशाना !

कहते है कि अपराध पर लगाम लगाने की काम पुलिस करती है, लेकिन जब अपराधियों के निशाने पर खुद पुलिस हो, तो ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा राज्य में कितनी है,इसका अंदाजा आपलोग खुद लगा सकते हैं।

थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला

आपको बता दे कि गुमला जिला के सदर थाना की पुलिस अधिकारी सह महिला थाना की थाना प्रभारी सरस्वती मिंज पर सुबह करीब 6 बजे अज्ञात बोलेरो चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त की है जब थाना प्रभारी सिसई रोड स्थित करमडीपा हवाई अड्डा परिसर में मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी।

थाना में मामला दर्ज

हमले में महिला थाना प्रभारी बाल-बाल बच निकली। जबकि उनका निजी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर महिला थाना प्रभारी ने थाना में आवेदन देकर बोलेरो के चालक के पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जान से मारने का बोलोरो चालक ने किया प्रयास

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे वह फोर व्हीलर से चालक एव अहतु थाना प्रभारी राम कुमार सिंह के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए पुग्गु हवाई अड्डा गई थी। जहां वह अपनी गाड़ी के पास ही व्यायाम कर रही थी। जबकि चालक व अहतु थाना प्रभारी भी मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी करीब 6 बजे अचानक उपरोक्त बोलोरो के चालक ने जान मारने की नीयत से गाड़ी को मेरी ओर तेजी से दौड़ा दिया।

लोगों ने देखी  गाड़ी का नम्बर

यह देख उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बोलेरो सीधा मेरी गाड़ी से जा टकराया। हमला असफल होने के बाद बोलेरो चालक तेजी से रिवर्स करने के बाद वहां से शहर की ओर भाग निकला। लोगों ने बोलेरो का पीछा भी किया। मगर वह पकड़ में नही आ पाया। भागने के दौरान ही लोगों ने बोलेरो के नम्बर को देख लिया और इसकी सूचना सदर थाना को दी।

एसपी ने लिया संज्ञान

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही बोलेरो व हमलावर चालक की तलाश में जुट गई। मगर कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बोलेरो किसी राहुल कुमार नाम के व्यक्ति के नाम से जिला परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है। राहुल सिमडेगा के केरसाई गांव का रहने वाला है।

हवाई अड्डा से लौटने के बाद थाना प्रभारी ने घटना की विस्तृत जानकारी एसपी ह्रदीप पी जनार्धनन को दी। एसपी ने सदर थाना की पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कारवाई का निर्देश दिया गया है।