मुस्लिम बना, खतना भी कराया, नमाज भी पढ़ी, लेकिन छोड़ गई मासूका !

मुस्लिम बनने के बाद भी माशूका छोड़ गई साथ, युवक ने खतना भी कराया, मस्जिद में नमाज भी पढ़ी-  धोखा मिलने पर सनातन धर्म अपनाया

गुमला में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था लेकिन जब प्रेमिका के परिवार ने उसकी शादी कहीं और कर दी तो युवक ने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली। उसने शपथ पत्र देकर धर्म परिवर्तन किया था और मस्जिद में नमाज भी पढ़ता था। युवक ने विश्व हिन्दू परिषद को पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की। सिसई बस्ती निवासी राकेश कुमार साहू ने 14 नवंबर, 2024 को नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथ पत्र के माध्यम से अपना नाम मो. उमर अंसारी रख लिया था। उसने इस्लाम धर्म स्वीकर की थी। मार्च महीने में खतना भी करा लिया था और मस्जिद में नमाज भी पढ़ने जाता था लेकिन वह जिस मुस्लिम युवती से प्रेम करता था उसके परिजन तैयार नहीं थे और युवती के स्वजन ने दूसरे से उसकी शादी कर दी।

घर वापसी से पूर्व युवक ने विश्व हिंदू परिषद के नाम पत्र लिखा कि गलत संगत में यह कदम उठाया था। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच उसका मुंडन किया गया और घर वापसी हुई।