रांचीः सदर अस्पताल से चोरी हुई एंबुलेंस बरामद, स्वास्थ्य मंत्री रहे अंजान

कोरोना के काल में मरीज तो परेशान ही है उसके साथ साथ अपराधिक छवि रखने वाले असामाजिक तत्व भी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। और इसी कड़ी में रांची के सदर अस्पताल से सोमवार को अहले सुबह एक एंबुलेंस चोरी हो गई।

मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया जिसके बाद एंबुलेंस रांची से 40 किलोमीटर दूर बुंडू इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुई। वहीं इस गंभीर विषय पर स्वास्थ्य मंत्री के पास  चोरी की जानकारी ही नहीं थी।

चोरी होने के कई घंटों के बाद जब  स्वास्थ्य मंत्री से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसकी घटना की जानकारी उनके पास नहीं है, जानकारी मिलने के बाद वह मीडिया से शेयर करेंगे।