रांची : बिल्डर सह अखबार के मालिक अभय सिंह के ऑफिस में फायरिंग
- By admin --
- 15 Aug 2020 --
- comments are disable
बिल्डर सह अखबार के मालिक अभय सिंह के ऑफिस में अपराधियों ने फायरिंग की। ऑफिस में तैनात गार्ड प्रकाश कुमार फायरिंग में बाल-बाल बच गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
बाइक सवार दो अपराधी ने घटना को अंजाम देने के बाद बोरिया की तरफ भागे है। दोनों अपराधी पल्सर बाइक से हेलमेट लगा कर पहुंचे थे। अपराधी द्वारा चली गोली गार्ड रूम के दीवार में लगी है।
गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद डीएसपी डीके पांडेय, बरियातू पुलिस समेत पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। हालांकि, इस घटना से पूर्व अभय सिंह से 2 करोड़ रंगदारी की मांग हुई थी।
जिसमें गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी की मांग हुई थी। इतना ही नहीं रांची पुलिस की तरफ से अभी तक इन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध नही कराया गया है।
2 करोड़ रंगदारी मामले में 5 लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के नाम पर बिल्डर व एक अखबार के एमडी अभय सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगा गया है। इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बिल्डर को रंगदारी के लिए मैसेज करने में करने में जेल कनेक्शन आ रहा है। जेल से ही मैसेज भेजने की बात सामने आ रही है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
सुजीत सिन्हा के नाम पर अभय सिंह से मांगा गया है रंगदारी
बीते 6 अगस्त को अभय कुमार सिंह को कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने वर्चुअल नंबर से मैसेज किया था। जिसमें खुद को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गैंग का मयंक सिंह बताया था। रंगदारी के लिए मैसेज मिलने के बाद अभय सिंह ने बरियातू थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी।