रांची। मुख्यमंत्री की पत्नी व बच्चे कोरोना पॉजिटिव, हेमंत की रिपोर्ट निगेटिव

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर अब मुख्यमंत्री  अवास तक पहुंच गया है। देर रात मिली रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री की पत्नी और दोनों पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ सुरक्षा में लगे जवानों की भी टेस्टिंग हुई थी। इसके बाद रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि अभी कईयों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कौन-कौन से लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

झारखंड में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सभी तरह के प्रोटोकॉल लगा दिए गए हैं। सरकार की तरफ से तैयारी है कि किसी भी स्थिति में तीसरी लहर से निपटा जाए। इदर राज्य के कई सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रांची के सदर अस्पताल में कई डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटव होने के बाद से ओपीडी की सेवा वर्तमान में रोक दी गई है। रिम्स में भी ओपीडी में कुछ नए प्रावधान लागू किए गए हैं, जिसमें मरीजों को एक निर्धारित समय में निर्धारित मरीजों को प्रवेश दिया जा रहा है।