रांचीः कोरोना काल में बैंककर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी किसकी…?
- By admin --
- 15 Jul 2020 --
- comments are disable
कोरोना महामारी की कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस समय दुनिया एक विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। भारत में इसका स्थिती दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। आपको बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की कुल 11 लाख के पार कर चुका है। लॉकडाउन के दौरान जहां जरुरत की सारी सुविधा पर केन्द्र सरकार ने रोक लगा के रखी थी,लेकिन बैंककर्मी,स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस दिनरात सेवा में लगे थे।
कोरोना महामारी में बैंक सेवा बंद नहीं हुआ। जिसके बिना काम कर पाना लगभग अकल्पनीय हो जाता है। बैंक में लोगों का आनाजाना कोरोना काल में भी कम नहीं हो रहा है, जिससे बैंककर्मियों के सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व मैनेजर अजय मोहन्तो ने बताया कि बैंक में काम कर रहे सभी कर्मी रिस्क ले कर ही काम कर रहे हैं।
बैंक में सभी तरह के ग्राहक आते हैं, कुछ सजग और कुछ अनभिज्ञ। जो कोरोना काल में सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाईन जो सारे नियमों का पालन करते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं जो गाइडलाईन का पालन नहीं करते। बैंक कर्मी इन चीज़ों का ध्यान रखते हुए काम कर रहे हैं और एहतियात के तौर पर कम से कम तीन फीट की दूरी बनाये रखने के लिए काउंटर डेस्क के सामने टेबल लगा कर रखना पड़ रहा है।
वहीं बढमू प्रखंड के उमेडण्डा स्थित इलाहाबाद बैंक के मैनेजर सदानंद सिंह ने कहाकि कोरोना महामारी ने बैंककर्मी के बीच खौफ भर दिया है। लोगों में जागरुकता के कमी के कारण सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाईन को दर-किनार कर रहें हैं। जिसके कारण कोरोना और भी भयावह रुप लेता जा रहा है। बैंक में आने वाले लोगों से हैंड सैनिटाइज कर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। वहीं बैंक खुलने से पहले पूरे बैंक परिसर और कार्यलय को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।
पूर्व मैनेजर अजय मोहन्तो के मुताबिक बहुत से बैंक ब्रांचेज ऐसी भी हैं जिसमे इतनी जगह नहीं है, जिसमें सोशल डिस्टनेसिंग का पालन किया जा सके। जिससे बैंक कैमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बैंककर्मी ऑन ड्यूटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लॉकडाउन के शुरुवाती दिनों में बैंक में केवल आवश्यक काम जैसे निकासी और पैसा जमा करने का ही काम हो रहा था, लेकिन अब सारे काम शुरू हो गए है।
जिस के कारण बैंक में लोगों की संख्या पहले से काफी बढ़ गयी है। बैंक में सारे काम हाथ से लेन देन के हैं और ग्लव्स पहनने वाले लोग कम हैं जिससे कोरोना की खतरा बना रहता है। बैंक कर्मियों के लिए यह एक कठिन समय है, सारे बैंक कर्मी अपने स्वास्थ और जान को दाव पर लगा कर काम कर रहे हैं। सभी बैंक कर्मियों को ज़रूरी स्वास्थ सम्बन्धी किट दिया गया है। जिसमें सैनिटाइज़र, मास्क, फेस शील्ड, ग्लव्स और हैंडवाश दिया गया है। हर कुछ दिनों में सारे बैंक कर्मियों का कोरोना जांच करवाना बैंक के ज़िम्मेवारी है ताकि सभी बैंककर्मी स्वस्थ रहें।