रांची। आर्थिक संकट से जूझ रही राज्य सरकार,केन्द्र मौन- कांग्रेस

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार के कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए कहाकि केंद्र सरकार जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, ऐसा लगता है मानों जनता ने उन्हें सत्ता नहीं सौंपी है बल्कि वह स्वत: या पूंजीपतियों की वजह से सत्ता में आ गए हैं।

आर्थिक संकट से जूझ रही राज्य सरकार

ऐसे विकट परिस्थिति में यात्रियों से किराया वसूलना कहीं से नीति संगत नहीं है। राज्य सरकार के जीएसटी के पैसे को केंद्र सरकार दबाए बैठी है, जबकि राज्य सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है। राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा जनता के प्रति किए जा रहे हैं भेदभाव को उजागर करते हुए कहा कि आम जनता एवं किसानों को केंद्र सरकार 63.75 रुपये प्रति लीटर डीजल दे रही है और औद्योगिक घरानों को बड़ी निजी कंपनियों को एवं अर्ध सरकारी कंपनियों को 37 रुपये प्रति लीटर डीजल दे रही है।

उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही मोदी सरकार

कोरोना संकट  के बीच एक महीने के दरम्यान लगभग 17 से लेकर  27 तक ऐसी कंपनियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो बीजेपी की केंद्र सरकार जनता से लगभग 17 से 27 रुपये प्रति लीटर डीजल की कीमत ज्यादा वसूल रही है। ऐसे समय में जब जनता कठिन समय से गुजर रहे हैं किसानों के हालात दयनीय हो गए हैं उद्योगपतियों को इतना अधिक लाभ देना समझ से परे है। केंद्र सरकार की इस कृत्य ने यह स्पष्ट कर दिया है  कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सरकार नहीं पूंजी पतियों की सरकार है।

रेलवे किराया पर कार्य शुरु

केंद्र सरकार के इसी तरह के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी को निर्देश दिया है की प्रवासी मजदूरों के रेल किराए का भुगतान कांग्रेस पार्टी करें। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही प्रवासी मजदूरों को लाने की कवायद शुरू हो जाएगी।