मंत्री शिल्पी का निर्देश,अधिकारी तय करें कि जनता लालफीताशाही में ना फंसे !
- By rakesh --
- 05 Jun 2025 --
- comments are disable
रांची। 5 जून।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। श्रीमती तिर्की ने जनता दरबार के दौरान ही अनेक समस्याओं के त्वरित समाधान लिए मौके पर ही अधिकारियों से बात कर उन्हे निर्देश दिया। इस दौरान श्रीमती तिर्की ने किसी भी समस्या के समाधान के लिए की जाने वाली कार्रवाई में ढील नहीं बरतने की सलाह अधिकारियों देते हुए कहा की जनता की उचित समस्याओं का त्वरित निदान उनका मौलिक हक है हमें यह सुनिश्चित करना होगा की जनता लालफिताशाही में न फँसे ,उनकी समस्या फाइलों में उलझ कर ना रहे।जनता को अपने हक और अधिकार के बारे में जागरूक रहना होगा,अगर सरकार के अधिकारी कार्य करने में आनाकानी करते हैं तो शिकायत करें,उस पर कार्रवाई होगी।
उन्होने कहा कि कृषि पशुपालन के क्षेत्र में जनता की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया है,अन्य विभागों के संबंध में प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित फोरम के माध्यम से प्रयास किया जाएगा संबंधित विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर समस्या को दूर किया जाएगा,उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहती है और जनता का काम करने का हमने संकल्प लिया है इसे हम पूरा कर रहे हैं, उनके बीच रहकर ही उनकी समस्या के तह तक जाया जा सकता है।
जनता दरबार की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जनता दरबार में कुल 85 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसमें से कुछ कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनता दरबार में लिट्टीपाड़ा,धनबाद, सरायकेला,बरहेट,रांची,पलामू , लातेहार,गढ़वा,हजारीबाग,धनबाद सहित अन्य क्षेत्र के लोगों ने तालाब जीर्णोद्धार,पीटी निर्माण कृषक मित्रों का बकाया भुगतान, जमाबंदी,डीप बोरिंग,धान खरीद की राशि नहीं मिलने, पैक्स चुनाव,कृषि ऋण माफी, पारिवारिक भूमि विवाद,पेंशन, मुआवजा,मेधा डेयरी, स्टाल, मछुआरा आयोग के गठन, जमीन विवाद सहित अन्य समस्याओं को रखा। इस क्रम में वेदांत कौस्तव द्वारा सिल्ली के विभिन्न गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल करने , चरण केवट द्वारा मथुरा मछुआरा आयोग का गठन करने निजाम अंसारी द्वारा कुकुक्ट केंद्र के समुचित विकास करने, प्रिया रंजन सिंह हुसैनाबाद के द्वारा फॉक्स में फर्जी ढंग से चुनाव होने के संबंध में अपनी बातें रखी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा जन समस्याओं की पहल के लिए जनता दरबार का आयोजन प्रारंभ किया गया है पूर्व में चारों मंत्रियों द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार लगाया गया था बीच में विधानसभा सत्र तथा अन्य राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार को स्थगित रहा रखा गया था जो पुनः प्रारंभ हो गया है इसके पूर्व विभिन्न प्रमंडल में मंत्रियों ने अपने भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को सुना था। आगे आने वाले समय में बाकी मंत्रीयों का भी जनता दरबार आयोजित होगा।
जनता दरबार में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राकेश सिन्हा, विधायक श्रीमती ममता देवी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, राजन वर्मा, नरेंद्र लाल गोपी, जगदीश साहू भी उपस्थित थे।
जनता दरबार में मुर्शीद आलम, चांदनी कुमारी,विनोद खलको, प्रतिमा देवी,अनिल सिंह, बबलू कुमार,रामवृक्ष महतो, तनवीर आलम,सुनील तिड़ू, सालखो देवी,गंगा उरांव,कुमारी टोप्पो, रविंद्र गोपी,मृत्युंजय कुजूर, पलक कुमारी, सतीश सोनी साहिल राम, जागरण पातर मुंडा, चरण केवट,रामावतार मंडल, पुष्पा कच्छप,जफर इमाम सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा।
- congress mla shilpi neha tirkey
- jharkhand minister shilpi neha tirkey news
- mla shilpi neha tirkey
- shilpi neha tirkey
- shilpi neha tirkey age
- shilpi neha tirkey bandhu tirkey
- shilpi neha tirkey congress
- shilpi neha tirkey jharkhand
- shilpi neha tirkey ka bhashan
- shilpi neha tirkey khabar
- shilpi neha tirkey live
- shilpi neha tirkey met cm soren
- shilpi neha tirkey news
- shilpi neha tirkey nomination
- shilpi neha tirkey video