लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक कई राउंड में

रांची 4 मार्च।लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए दिनांक 5 मार्च से 9 मार्च तक विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में समन्वय समिति की बैठक आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि गुलाम अहमद मीर 5 मार्च को 10:00 बजे रांची लोकसभा 2:30 बजे खूंटी लोकसभा स्तरीय बैठक में भाग लेने के पश्चात गुमला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम गुमला में करेंगे।

6 मार्च को 10:00 बजे से लोहरदगा लोकसभा एवं 3:00 बजे लातेहार में चतरा लोकसभा स्तरीय बैठक में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम हजारीबाग परिसदन में करेंगे। 7 मार्च को 10:00 बजे से हजारीबाग लोकसभा 3:00 बजे से धनबाद लोकसभा स्तरीय बैठक में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम देवघर में करेंगे। 8 मार्च को 10:00 बजे से गोड्डा लोकसभा स्तरीय बैठक में भाग लेंगे।9 मार्च को 10:00 बजे से पश्चिम एवं अपराह्न 2:00 बजे से पूर्वी सिंहभूम लोकसभा स्तरीय बैठक में भाग लेंगे।