एक पर्ची ने हरा दिया दिग्गज कांग्रेसी सिंघवी को

एक पर्ची ने हरा दिया दिग्गज कांग्रेसी सिंघवी को, किस्सा जब टॉस से चुना गया था सीएम

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर वोट मिले. दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने पर लॉटरी सिस्टम ने चुनाव को नतीजे तक पहुंचाया और फिर विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए और बीजेपी के हर्ष महाजन जीत गए हैं।

राज्यसभा चुनाव में कुल 68 विधायकों ने वोटिंग की. वोटिंग में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले हैं. इसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया. 6 कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. जब दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले तब रिटर्निंग अधिकारी ने लॉटरी सिस्टम का सहारा लिया

विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, हिमाचल विधानसभा से BJP के 15 विधायक सस्पेंड

बीजेपी के निष्कासित 15 विधायक सदन में ही मौजूद हैं और स्पीकर के फैसले के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस के छह बागी विधायक शिमला पहुंच गए हैं. कल राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद ये विधायक हरियाणा के पंचकूला पहुंचे थे. आज ये सभी हेलिकॉप्टर से शिमला पहुंचे हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा,” हमारी आवाज और अस्तित्व को दबाने का प्रयास किया गया है जो बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं भारी मन से कह रहा हूं कि जिसका नाम लेकर सरकार बनी, उनकी मूर्ति के लिए दो गज की जमीन भी नहीं मिली।”

उन्होनें अपने पिता की तुलना मुगल सम्राट बहादुर शाह से की। विक्रमादित्य ने कहा कि बीते दिन भी हम हाई कमान के विश्वास पर खरे उतरे थे। इसके बाद विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा की घोषणा की। उन्होंने जनता का आभार किया और कहा कि आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ूंगा।