रांची: झारखंड में मिले 576 नये कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 8439

झारखंड में काेराेना बेकाबू होता जा रहा है। रविवार काे राज्य में रिकाॅर्ड नाै माैतें हुईं। 576 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में काेराेना से माैत का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है। अब तक 8439 संक्रमित मिले हैं। सिर्फ जुलाई में ही 88 लाेगाें की माैत हुई है, जबकि 5947 मरीज मिले हैं। रविवार काे रिम्स में तीन लाेगाें की माैत हुई।

इनमें इटकी यक्ष्मा आराेग्यशाला का एक फाेर्थ ग्रेड कर्मचारी है, जिसे डायलिसिस के लिए तीन दिन पहले रिम्स भेजा गया था। दूसरा बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था वहीं तीसरा मृतक धनबाद के बलियापुर का निवासी था।

पारस अस्पताल में भी एक मरीज की जान गई। निमाेनिया से पीड़ित यह मरीज टाटीसिलवे स्थित जैप-2 में एएसआई था। इसके अलावा हजारीबाग में तीन, काेरडमा में एक और जमशेदपुर के टीएमएच में एक महिला की माैत हुई। इसी बीच 576 नए मरीज भी मिले। इनमें सबसे ज्यादा 124 पूर्वी सिंहभूम के और 96 रांची के हैं।

इसके अलावा बाेकाराे से 1,चतरा से 28, देवघर से 1, धनबाद से 17, दुमका से 12, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 14, गाेड्डा से 9, गुमला से 38, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 5, खूंटी से 4, काेडरमा से 58, लातेहार से 3, लाेहरदगा से 29, पाकुड़ से 4, पलामू से 5, रामगढ़ से 6, साहेबगंज से 16, सरायकेला से 16, सिमडेगा से 6 और पश्चिम सिंहभूम से 34 मरीज हैं। रांची से मिले मरीजाें में रिम्स के दाे डाॅक्टर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक पारा मेडिकल स्टाफ और पेइंग वार्ड के किचन के तीन कर्मचारी भी हैं।