रांची: तय हो रहा है राज्य में अनलॉक-1 का फॉर्मूला

देशभर में लागू 68 दिनों के लॉकडाउन रविवार को पूरी हो गई। केंद्र सरकार ने अपनी रणनीती के तहत पूरे देश को अनलॉक करने का फॉर्मूला शनिवार को दे दिया है।

लेकिन राज्य सरकार केन्द्र के दिए गए गाइडलाईन पर क्या फैसला लेगी।इसपर अभी फिलहाल संस्पेश बना हुआ है और लगातार आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव की बैठक अनलॉक को लेकर जारी है। देर शाम सूबे की मुख्यमंत्री की घोषण करेंगे। अनलॉक-1 में झारखंड सरकार छोटे वाहनों के परिचालन को मंजूरी दे सकती है।

हालांकि आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि झारखंड में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप पूरी छूट मिलने की उम्मीद नहीं है।