BIG BREAKING : अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी

ह्त्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक तारा एवं पंडरी कला के सीमाना स्थित वन सीमा के अंदर गुरुवार को सुबह एक युवक का शव स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है।

युवक  की पहचान उरैली पंचायत के खुटेहरा गांव निवासी प्रेम ठाकुर का पुत्र पिंटू ठाकुर 35 के रूप में हुई है। युवक की हत्या पिस्टल से गोली मारकर की गई है। घटनास्थल पर एक थ्री फिफ्टीन पिस्टल भी रखा हुआ है।