अमेरिकी टैरिफ को लेकर पीएम मोदी करेंगे उच्च स्तरीय बैठक !

अमेरिकी टैरिफ को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

अमेरिका ने भारत समेत दर्जनों देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें अमेरिका द्वारा हाल ही में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि के प्रभाव का आकलन किया जाएगा। वहीं इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।