Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में बड़ा हादसा !
- By rakesh --
- 15 Jun 2025 --
- comments are disable
Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में बड़ा हादसा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सभी की मौत हो ने की खबर है। मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।
पायलट की पहचान राजवीर सिंह चौहान के रूप में हुई है. जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे.
राजवीर सिंह आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल से सेवानिवृत थे. कुछ महीने पहले ही उन्होंने आर्यन कंपनी में एविएशन पायलट के रूप में ज्वॉइन किया था. वह 6 महीने पहले जुड़वा बच्चों के पिता बने थे. उनकी मौत से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है.
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 47 वर्षीय बीकेटीसी कर्मचारी विक्रम रावत की भी मौत हो गई. उनके निधन पर मंदिर समिति के सभी कार्यालयों में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस बात की जानकारी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के प्रवक्ता हरीश गौड़ ने दी ।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।
मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।
- crash
- fatal helicopter crash
- helicopter
- helicopter crash
- helicopter crash blades
- helicopter crash dallas
- helicopter crash hudson
- helicopter crash hudson river
- helicopter crash new york
- helicopter crash ntsb
- helicopter crash rowlett
- helicopter crash rowlette
- helicopter crash texas
- helicopter crash today
- hudson helicopter crash
- hudson river helicopter crash
- ny helicopter crash
- nyc helicopter crash
- rowlett helicopter crash
- texas helicopter crash