रांची: लॉकडाउन में रोजगार, सखी मंडल को मिलेगी 75 करोड़ की राशि

  • 6 लाख ग्रामीण परिवारों को मिलेगा लाभ

  • सखी मंडल को सक्रिय निधि राशि का हस्तांतरण

झारखंड सरकार ने कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी पूर्ण तालाबंदी के बीच सूबे की 50 हजार सखी मंडल की सदस्यों को 75 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इस सहायता राशि से करीब 6 लाख ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से राज्यभर की 50 हजार सखी मंडल बहनों को सक्रिय निधि की राशि का हस्तांतरण करेंगे।

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी उपसिथत रहेंगे। इस राशि से सखी मंडल की सदस्य छोटी-छोटी जरुरतों को पूरा कर पाएंगे। विभाग की ओर से बताया गया है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आजीविका प्रोत्साहन एवं गरीबी उन्मूलन को लेकर यह पहल की जा रही है।