राजद सुप्रीमो के जेल से बाहर आने रास्ता साफ रिलीज ऑर्डर जारी !
- By rakesh --
- 29 Apr 2021 --
- comments are disable
कोर्ट ने जमानत बेल बॉंड का दिया आदेश
चारा घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव जमानत पर बाहर आने की उम्मीद बढ़ गयी है.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 2 मई तक अपने अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य से दूर रहने का आदेश दिया था. रांची हाई कोर्ट की ओर से उन्हें जमानत दे गई है. लेकिन बांड नहीं भरे जाने की वजह से वे बाहर नहीं सके. लेकिन अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से देश भर के अधिवक्ताओं के लिए मिली जमानत का बेल बॉन्ड भरने का आदेश जारी किया गया है, यह आदेश बुधवार को जारी किया गया.बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्कुलर के बाद लालू के अधिवक्ता ने सीबीआई कोर्ट में बेल बॉन्ड फर्निश कर प्रक्रिया पूरी कर दी है .
सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका मामले में रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया. जेल प्रबंधन ने लालू को रिहा करने के लिए एम्स निदेशक को पत्र भेजा है. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक हमिद अख्तर ने बताया कि लालू प्रसाद अभी एम्स में इलाजरत हैं. ऐसे में एम्स निदेशक को कोर्ट के आदेशानुसार रिहा करने को कहा गया है. जेल प्रबंधन की ओर से लिखी गई चिठ्ठी के बाद अब साफ हो गया है कि लालू किसी भी वक्त रिहा हो जाएंगे.
इससे पहले लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार की तरफ से गुरुवार को सबसे पहले जमानत से संबंधित बेल बॉन्ड फर्निश किया गया. इसके बाद अदालत की तरफ से निर्धारित की गई 10 लाख की राशि जमा कराई गई. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि वेलर के तौर पर निशिकांत और राजू गोप कोर्ट में उपस्थित हुए थे.
बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को जमानत मिलनी है. जमानत 18 अप्रैल को मंजूर की गयी है, जिसमें हाइकोर्ट में वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील पेश की थी. जमानत मिलने के बाद बार काउंसिल की ओर से कोविड 19 को देखते हुए वकालत कार्यों में रोक लगायी गयी. हालांकि हाईकोर्ट की ओर से महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई का आदेश दिया गया है, जिसके कारण लालू की बेल बॉन्ड नहीं भरी गयी. ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से इस आदेश के बाद लालू की रिहाई का रास्ता साफ हो जायगा।