छठे समन पर भी नहीं पहुंचे सीएम ईडी दफ्तर, बीजेपी ने साधा जमकर निशाना

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छठे समन के बाद भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री की तरफ से एक संवादवाहक इडी दफ्तर पहुंचकर मुख्यमंत्री का पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री दिन के लगभग एक बजे अपने आवास से निकले और सीधा एयरपोर्ट पहुंचकर संतालपरगना के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का पहले से ही तय कार्यक्रम था।
इधर ईडी की दफ्तर में मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुबह से ही सुरक्षाबल के जवानों के साथ साथ मीडिया का जमावड़ा दिखाई पड़ रहा था। मुख्यमंत्री के ईडी दफ्तर नहीं पहुंचने पर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पर बैठकर कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने एक बार फिर दुहराया है कि इस मसले पर अब ईडी को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ साथ राज्यपाल को भी हस्तक्षेप करने का जरुर है।