रांची: युवती मारपीट मामले में थाना प्रभारी पर होगा आपराधिक मामला दर्ज

UPDATE रांची: युवती मारपीट मामले में थाना प्रभारी पर होगा आपराधिक मामला दर्ज

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद बरहेट थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी पर एक युवती के साथ मारपीट करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

आपराधिक मामला दर्ज होगा

मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक   एमवी राव ने बताया कि बरहेट थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी इंस्पेक्टर हरीश पाठक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल के जरिये त्वरित न्याय दिलाने का निदेश दिया गया है। झारखण्ड पुलिस सदैव जनता के लिए और जनता के साथ है।

क्या था मामला ?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो साझा कर जानकारी दी गई थी कि बरहेट थाना प्रभारी एक दलित महिला से कैसे पेश आ रहें हैं। वीडियो में थाना प्रभारी को युवती के साथ मारपीट करते और गाली देते दिखाया गया था।