हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू को किया नमन
- By rakesh --
- 11 Apr 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के शुभ अवसर पर पवित्र भूमि भोगनाडीह में आयोजित समारोह में हुए शामिल, वीर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि।
===================
मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले को दी बड़ी सौगात, विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण, सौंपा नियुक्ति पत्र।
====================
मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता।
====================
मुख्यमंत्री ने कहा- गरीब, मजदूर, किसान और असहाय को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध
====================
● शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहें निरन्तर कार्य
● अब राज्य के बूढ़े- बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ता
श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
हमारे पूर्वजों ने आदिवासी- मूलवासी के हक और अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। वीर शहीदों ने अपने प्राण त्याग कर जल- जंगल- जमीन को बचाने का कार्य किया है। आज हमारी सरकार वीर शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर पूरा मान- सम्मान और अधिकार दे रही है। राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान की जा रही है। परन्तु आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग दशकों से हाशिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। लेकिन हमारी सरकार इन्हें प्रत्येक दिशा से मजबूती प्रदान करने हेतु प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के शुभ अवसर पर पवित्र भूमि भोगनाडीह में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार ‘अबुआ’ सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार गठन के बाद हमारी सरकार राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने का निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जहां राज्य के सरकारी कर्मचारी आपके पंचायत- पंचायत जाकर आपकी समस्याओं के समाधान हेतु आपके द्वार तक पहुंचा है। पूर्व के दिनों में बूढ़े – बुजुर्ग को पेंशन या राशन कार्ड बनवाने हेतु अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परंतु आज राज्य के बूढ़े – बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए बिना ससमय पेंशन मिल रहा है।
शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहें निरन्तर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य के गरीब बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे है। किसान, मजदूर एवं गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन हेतु आज लंबी लाइन लगानी पड़ती है। प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप 2025 के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 25 छात्रों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले को दी इन योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 43785.760 लाख रुपए की कुल 507 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 21399.318 लाख रुपए की 361 योजनाओं का उद्घाटन और 22386.442 लाख रुपए की 147 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कुल 314279 लाभुकों के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसंपत्तियां एवं लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान की।
इस अवसर पर सांसद श्री विजय कुमार हांसदा, विधायक श्री हेमलाल मुर्मू , विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, विधायक श्री धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल श्री लालचंद डाडेल, पुलिस महानिरिक्षक श्री क्रांति कुमार गाडिदेशी और साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
- CM Hemant Soren
- cm hemant soren news
- hemant soren
- hemant soren ed
- Hemant Soren jharkhand
- hemant soren kalpana soren
- hemant soren live
- hemant soren news
- hemant soren today news
- hemant soren wife
- hemant soren wife kalpana soren
- jharkhand cm hemant soren
- kalpana soren
- kalpana soren latest news
- kalpana soren live
- kalpana soren news
- kalpana soren on hemant soren
- kalpana soren profile
- kalpana soren speech
- new cm kalpana soren
- who is kalpana soren