रांचीः पांच ट्रिलियन की जगह पांच किलो पर रुकी विकास- कांग्रेस
- By admin --
- 02 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को झारखंड में जनवितरण प्रणाली की सुदृढ़ व्यवस्था होती व्यवस्था की जगह अंतरराष्ट्रीय बाजार मे पेट्रोलियम पदार्थ की कम हो रही कीमत के बावजूद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य में हो रही बढ़ोत्तरी पर बात करनी चाहिए थी।
लॉकडाउन के दौरान झारखंड में जिस तरह से सभी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राज्य सरकार की ओर से अनाज और भोजन उपलब्ध कराया गया, उसकी पूरी देश में सराहना हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि छह महीने की यूपीए सरकार पिछले चार महीने से कोरोना महामारी और लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गयी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जुलाई को रसोई गैस की कीमतें 47 रूपये बढ़ा दी, रांची में भी 14.2किमी के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 4.50 रूपये बढ़ गयी है। जून महीने में भी 48.50 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी थी।
पेट्रोल डीजल की कीमतों की दर बढ़ने से जनता पहले से ही परेशान थी और अब रसोई गैस की कीमत बढ़ने से लोगों की महंगाई से कमर टूट गयी है। देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था को चैपट करने वाली केंद्र सरकार के सिपहसलारों को प्रधानमंत्री के लिए कासिदे पढ़ते शर्म नहीं आती है।
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की बात करने वाली सरकार पांच किलोग्राम पर आकर रूक गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अचानक से कुछ ज्यादा ही प्याज खाने लगे है।