लोहरदगाः कनीय अभियंता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- By admin --
- 28 Jun 2020 --
- comments are disable
-
लॉकडाउन के दौरान 454 लोगों ने किया सुसाइड
राज्य और देश में आत्महत्या की मामला लगातार बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 454 लोगों की आत्महत्या से मौत हो चूकी है। ऐसा ही मामला लोहरदगा जिला से आया है, जहां पर कनीय अभियंता राहुल कुमार सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आपको बता दें कि राहुल कुमार सिंह लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी में उनका घर था।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें स्थानीय सन्त उर्सुला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले राहुल कुमार सिंह लोहरदगा में अपनी सेवा देने वाले कनीय अभियंता रामायण सिंह के दामाद थे।
हाल में ही रामायण सिंह का भी निधन हुआ है। राहुल कुमार सिंह जिला परिषद के अलावे आइटीडीए में भी कनीय अभियंता के प्रभार में थे। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि राहुल कुमार सिंह का घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राहुल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को जब राहुल द्वारा फांसी लगाने की जानकारी हुई तो लोगों ने शोर मचाया।
इसके बाद आसपास के लोग राहुल के घर पहुंचे। राहुल को फांसी से उतारकर तत्काल इलाज के लिए संत उर्सुला अस्पताल परिसर स्थित सदर अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से लोहरदगा में सनसनी फैल गई है।
लोग सहज विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि हमेशा जिंदा दिल और हंसमुख रहने वाले कनीय अभियंता राहुल कुमार सिंह ने आत्महत्या जैसा दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाया है। राहुल कुमार सिंह की पत्नी और उनकी साली भी लोहरदगा के अलग-अलग प्रखंड में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
इस घटना से घर में कोहराम मच गया है, घर वालों के अलावा आस पड़ोस के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।