रांची: रामेश्वर मुर्मू की हत्या सुनियोजित- सिदो कान्हो के वंशज

मुख्यमंत्री को वंशजों ने कराया अवगत

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वीर शहीद सिदो कान्हो के वंशजों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से सिदो कान्हो के वंशजों ने स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की मौत की सीबीआई जांच हेतु आग्रह किया। मुख्यमंत्री को वंशजों ने अवगत कराया कि यह सुनियोजित हत्या है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद बताया है और कहा कि, सिदो कान्हो के वंशजों की इस मांग पर राज्य सरकार विचार करेगी। इस मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा, पंकज मिश्रा, सिदो कान्हो के वंशज रूपचंद मुर्मू, मंडल मुर्मू, राजाराम मरांडी मौजूद थे।