रांची। वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव का जिन्न बाहर, अंबा ने लगाए कई आरोप

रांची। वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटों की खरीद के लिए चर्चित हार्स ट्रेडिंग  जिन्न बाहर निकल गयी है। इस मुद्दे पर वर्तमान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नाम जोड़ने की बात सामने लाई है। ऐसे में एक बार विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी सरकार से जांच की मांग की है।

हॉर्स ट्रेंडिंग मामले में को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। … अंबा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर आरोप लगाया है कि वे उनके पिता सह पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू और पूर्व विधायक निर्मला देवी को प्रताड़ित करने का काम किया है। मामला 2016 में हुए राज्यसभा के चुनाव का है। .. उन्होंने कहा कि सरकार में रहते उनके माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाकर मेरे पिता और माता को और भाई को पूरी तरह से फंसा कर राज्य बदर और जेल भेजने का कार्य किया। … अपनी पार्टी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से राजनीति नहीं करती है… अंबा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि इस पर निष्पक्ष जांच हो , तभी दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है। ..

बहरहाल राज्य में राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का मामला कोई नया नहीं है। ऐसे में हार्स ट्रेडिंग को लेकर मामले में जांच का दायरा और समय दोनों का ध्यान रखने की जरुरत होगी। लेकिन देखना है कि जांच की आंच कितनी तेजी से और कहां तक पहुंच पाती है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।