इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, धमाकों से दहल गया तेहरान

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, धमाकों से दहल गया तेहरान, एयरपोर्ट पर ब्लास्ट के बाद आसमान में फैला धुंआ

इसके पहले ईरान ने इजरायल पर जोरदार जवाबी हमला किया था. ईरान ने सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो उसके परमाणु ठिकानों पर हुई एयरस्ट्राइक के जवाब में थीं.
इजरायल के चौतरफा हमले ने तोड़ी ईरान की कमर, सालों पहले से मोसाद एजेंट चला रहे थे गुप्त ऑपरेशन
इजरायल ने शुक्रवार चौतरफा हमला कर ईरान की कमर तोड़ दी। उसने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में ईरान में कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, आईडीएफ ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल ने आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं और ईरान ने नागरिकों पर मिसाइलें दागीं हैं।
इजरायल ने दावा किया है कि उसने इस हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। उसने ईरान को दहला के रख दिया है। इसके लिए सालों पहले से ईरान के अंदर मोसाद एजेंट गुप्त आपरेशन चला रहे थे।
ईरान के परमाणु और सैन्य महत्व के ठिकानों पर हुए हमले से बहुत पहले मोसाद ने वहां अपना एक घातक सीक्रेट नेटवर्क बना लिया था। इजरायली सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सालों पर पहले से मोसाद इस पर काम कर रहा था।
मोसाद एजेंटों ने बहुत पहले ईरान के अंदर बना लिया था ड्रोन बेस।