महिला ने पांच बच्चियों को दिया जन्म, झारखंड-बिहार में पहला मामला !
- By rakesh --
- 22 May 2023 --
- comments are disable
झारखंड अपने आप में अनोखा राज्य है। चाहे राजनीतिक उठापटक की बात की जाए या फिर राज्य में मौजूद प्राकृतिक संपदाओं की… लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सच से रु ब रू कराने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबर हो जाएंगे कि क्या ऐसा हुआ है क्या….
मां एक बच्चे के लिए ना जाने कितनी मिन्नते और फरियाद भगवान के पास लगाती है. लेकिन भगवान कब किसकी गोद में कितने बच्चे दे दे यह कहना मुश्किल है. इसका उदहारण रिम्स में देखने को मिला .एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है. जिसे देख डॉक्टर हैरान हो गए. फिलहाल सभी बच्चियों को NICU में रखा गया.डॉक्टर्स के मुताबिक यह झारखंड-बिहार का पहला ऐसा मामला है जब एक साथ पांच बच्चियों को किसी ने जन्म दिया हो.
महिला के प्रसव का समय अभी दो माह बाकी था लेकिन सात माह में ही प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल हजारीबाग के आरोग्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां से चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला पूर्व से कई बीमारियों से ग्रसित है यही कारण है कि उसे रिम्स में भर्ती कराया गया।
हालांकि फिलहाल इस बारे में महिला के परिवार से किसी तरह की बात नहीं हो पा रही है, लेकिन हमारी टीम के माध्यम से इसकी पुष्टी कीगई है… आगे इस खबर की अपडेट जरुर दी जाएगी।