झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत !
- By rakesh --
- 16 Aug 2023 --
- comments are disable
रांची
झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत !
झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेसी नेता सह वायनाड के सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दे दी है। राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर चोर कहे जाने के मामले में अब झारखंड हाईकोर्ट में शशरीर पेश नहीं होना पड़ेगा। अह राहुल गांधी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में उनके अधिवक्ता के माध्यम से पेश होना पड़ेगा।
दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने एक बयान में सभी मोदी सरनेम को चोर कहकर संबोधित किया था। इस मामवे में रांची के अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर रांची एमपीएमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में सशारीर उपस्थित होने का आदेश दिया था…जिसके बाद राहुल गांधी ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी…जिसपर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए निचली अदालत ने सशरीर उपस्थित होने से छूट दे दी..