बवाली बाबा इरफान का एक और बयान, बीजेपी के तेवर हुए तल्ख !

रांची/ जामताड़ा

 

झारखंड के बवाली बाबा कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी द्वारा एक बार फिर एक ऐसा बयान आया है, जिसपर बीजेपी के तेवर तल्ख दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल इस बार बवाली बाबा ने दुमका सांसद सुनील सोरेन पर तीखी टिप्पणी की है। जैसे ही इरफान का बयान सामने आया  भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इरफान  अंसारी जानबूझकर ऐसी बातों को कहते हैं जिससे वह न्यूज़ में बने रहे.

शाहदेव ने कहा कि जब से लाल हवेली से बाहर आए हैं उनके बाद ऐसे बयान वह देने की आदत सी हो गई है. आदिवासियों का अपमान है …सांसद सुनील सोरेन के लिए जो जो शब्दों का प्रयोग किया उसे साफ जाहिर होता है कि आदिवासियों को अपमानित कर रहे हैं.  हमारी पार्टी मांग करती है इरफान अंसारी सार्वजनिक माफी मांगे.

Byte प्रतुल सहदेव प्रवक्ता बीजेपी