रांची : झारखण्ड अलग राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु व पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित
- By admin --
- 22 Aug 2020 --
- comments are disable
होम आइसोलेशन में हैं दोनों
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, झारखण्ड अलग राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ये होम आइसोलेशन में हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी.
इससे पहले शिबू सोरेन के आवास पर तैनात 17 स्टाफ और सुरक्षाकर्मी इस रोग से संक्रमित मिले थे. इसके बाद ही 76 साल से अधिक उम्र के शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट किया गया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शिबू सोरेन को लेकर हर कोई उनके लिए चिंतित है और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. उधर, राज्य में कोरोना की हालत गंभीर है। एक दिन 1000 के करीब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या की 28196 पहुंच गयी है .
नए मिले संक्रमितों की संख्या
नए मिले संक्रमित में धनबाद से 241, रांची से 180, बोकारो से 106, पूर्वी सिंहभूम से 96, पश्चिमी सिंहभूम से 47, लातेहार से 40, पलामू और रामगढ़ से 37 – 37, देवघर से 30, जामताड़ा से 19, गिरिडीह और सरायकेला से 16 – 16, लोहरदगा पाकुड़ और गढ़वा से 15 – 15, हजारीबाग से 13, सिमडेगा से 12, दुमका और गोड्डा से 9 – 9, खूंटी से 7, साहिबगंज से 6, चतरा और कोडरमा से 5 – 5 नए पॉजिटिव मिले हैं।
झारखंड में कोरोना की स्थिति
जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ
बोकारो 840 8 554
चतरा 491 1 365
देवघर 1020 10 875
धनबाद 2382 25 1545
दुमका 292 0 175
पू० सिंहभूम 4788 121 2459
गढ़वा 809 5 709
गिरिडीह 1240 7 1103
गोड्डा 678 3 610
गुमला 637 2 448
हजारीबाग 1218 16 931
जामताड़ा 233 0 164
खूंटी 510 2 309
कोडरमा 923 9 685
लातेहार 686 0 430
लोहरदगा 446 2 332
पाकुड 408 0 313
पलामू 1278 5 886
रामगढ़ 909 9 557
राँची 5503 48 2949
साहेबगंज 485 7 271
सरायकेला 698 4 356
सिमडेगा 839 4 679
प० सिंहभूम 883 9 657
कुल 28196 297 18372
झारखंड में अब तक कुल 545558 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 539802 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 511606 नेगेटिव पाए गए हैं।