सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत

ingapore Election: सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत, 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं

सिंगापुर में लंबे समय से सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है और अब यह नई सरकार बनाएगी। यह पीएपी की लगातार 14वें चुनाव में निर्णायक जीत है। 2020 के चुनाव में इसने 83 सीटें जीती थीं। अब इसे अगले पांच वर्षों के लिए फिर जनादेश मिल गया है।