बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन
- By rakesh --
- 16 Jun 2024 --
- comments are disable
★ मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।
★ मुख्यमंत्री ने आयोजित समारोह में लगभग 16709.805 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास और 7000.759 लाख रुपए योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच लगभग 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की बांटी परिसंपत्ति।
★ मुख्यमंत्री ने कहा – राजनगर में कभी सुखाड़ की स्थिति उपन्न नहीं होगी, 12 महीने हर खेत में होगा पानी
★ मुख्यमंत्री बोले – बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को कर रहे मजबूत।
★ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार जल्द घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क 200 यूनिट बिजली प्रदान करने जा रही
◆ अबुआ आवास योजना के माध्यम से हर गरीब का होगा अपना आशियाना, आवास आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई।
◆ घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, 24 घंटे हर पंचायत में मुहैया होंगी दवाइयां
चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
=========================
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर रहें। नशा मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नशा नाश का कारण बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपकी आशा, आकांक्षा और विश्वास पर खरा उतारने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राज्य के किसान भाइयों के खेत में सालभर पानी होगा। सालों भर खेत-खलियान हरा भरा रहेगा। अब राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करेंगे और झारखंड प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। अब प्रदेश के हर पंचायत में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं, जहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध होगी।
पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगी बाधा, बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।
182 योजनाओं की मिली सौगात
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया एवं 182 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जहां 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, 16709.805 लाख रूपए की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुआ, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री हरि प्रसाद केसरी, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।
- champai soren
- champai soren jharkhand
- champai soren jharkhand cm
- champai soren jharkhand new cm
- champai soren ka video
- champai soren latest news
- champai soren new cm
- champai soren news
- champai soren oath
- champai soren speech
- chmpai soren
- cm champai soren
- CM Hemant Soren
- hemant soren
- hemant soren cm
- hemant soren news
- jharkhand cm champai soren
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand new cm champai soren
- new cm champai soren
- who is champai soren