दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंगः के. रवि कुमार
- By rakesh --
- 01 Jun 2024 --
- comments are disable
दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंगः के. रवि कुमार
बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गयी है हर संभव व्यवस्था
चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील
=========================
रांची। दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है। मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान है, समय निकाल कर परिवार और पड़ोसी संग मतदान जरूर करें। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के मद्देनजर हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी है। बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि देवघर में चुनाव कार्य से जुड़े एक प्राइवेट बस के ड्राइवर की मौत हो गयी है। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 134 करोड़, 75 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।
- 2024 lok sabha exit pol
- 2024 lok sabha news
- chunav aaj tak
- kannauj lok sabha
- kannauj lok sabha seat
- Lok Sabha
- lok sabha 2024
- lok sabha chunav
- lok sabha chunav 2024
- lok sabha chunav opinion poll
- lok sabha election
- lok sabha elections
- lok sabha polls 2024
- lok sabha चुनाव news
- loksabha
- loksabha election
- loksabha election 2024
- loksabha elections result
- loksabhaelection
- uttar pradesh chunav samachar
- varanasi lok sabha
- varanasi lok sabha seat