रांची : CM से मांग, फोटो जर्नलिस्ट और पत्रकार की पत्नी के इलाज में मदद करे सरकार
- By admin --
- 18 Aug 2020 --
- comments are disable
रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मांगों की सूची सोंपी गयी। इसमें पीटीआई के ब्यूरो चीफ स्व रामानुजम जी की आकस्मिक मौत की जांच, छाया पत्रकार मुन्ना कामदा की बीमारी में इलाज की व्यवस्था व आर्थिक सहयोग देने, पत्रकार राजकुमार सिंह की कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज में मदद करने की मांग की गई।
साथ ही प्रधान संपादक से रंगदारी मामले रांची पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार और रांची पुलिस को साधुवाद दी गयी और आग्रह किया गया कि इस प्रकरण की तह तक जांच कर दोषी अन्य आरोपियों पर करवाई की जाए।
सभी पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और एक्रेडिएशन कार्ड की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रवक्ता प्रभात सिंह, विपिन उपाध्यक्ष, अविनाश कुमार सिंह, नितेश ओझा, अक्षय कुमार झा, अमित मिश्रा मौजूद रहे।