फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू समेत 227 यात्री थे सवार !

टर्बुलेंस में फंसी Indigo की फ्लाइट, आगे का हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की अटकी रही जान, फिर ऐसे हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की उड़ान 6E 2142 दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी. भयंकर टर्बुलेंस का सामना करने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. विमान के अगले हिस्से को क्षति हुई, पर सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं.

 

बड़ा हादसा टला: दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू समेत 227 यात्री सुरक्षित।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान की लैंडिंग हुई है। विमान ने 220 से ज्यादा लोग सवार थे।
दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो विमान के पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपातकाल को जानकारी दी। जिसके बाद विमान को बाद में श्रीनगर में सुरक्षित उतारा गया है।