SIR में तेजी से चल रहा है काम, 91 प्रतिशत से अधिक फार्म भरे गए
- By rakesh --
- 19 Jul 2026 --
- comments are disable
शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर कल (20 जुलाई 2026) विशेष शिविर का आयोजन
Enumeration Form प्राप्ति एवं जमा करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन
सुबह 10:00 से अपराह्न 4:00 तक संबंधित बीएलओ अपने बूथ पर रहेंगे उपस्थित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की सभी शहरी मतदाताओं से अपील, शिविर का लाभ उठाएं और समय पर Enumeration Form जमा करें
विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत रांची जिले में 91 प्रतिशत से अधिक Enumeration Form का वितरण पूरा
54 प्रतिशत से अधिक Enumeration Form का डिजिटाइजेशन पूर्ण
तमाड़, सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100 फ़ीसदी Enumeration Form वितरित
मांडर विधानसभा क्षेत्र में 98% Enumeration Form का वितरण
======================
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के तहत रांची जिले में Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। 19 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक जिले में कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 24,40,740 मतदाताओं (91.25%) के बीच Enumeration Form का वितरण किया जा चुका है। वहीं 14,48,314 (54.15%) फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) एवं बीएलओ को शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, शीघ्र संग्रहण तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि प्राप्त Enumeration Form यथाशीघ्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन सबमिट करें।
Enumeration Form के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की विधानसभावार प्रगति
58-तमाड़ विधानसभा में 99.75% Enumeration Form का वितरण तथा 67.66% फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
61-सिल्ली विधानसभा में 99.65% फॉर्म का वितरण एवं 67.10% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है।
62-खिजरी विधानसभा में 99.27% Enumeration Form का वितरण तथा 59.97% डिजिटाइजेशन किया गया है।
63-रांची विधानसभा में 89.36% फॉर्म का वितरण तथा 40.77% डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है।
64-हटिया विधानसभा में 79.40% फॉर्म का वितरण एवं 42.08% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है।
65-कांके विधानसभा में 86.77% Enumeration Form का वितरण तथा 50.79% डिजिटाइजेशन किया गया है।
66-मांडर विधानसभा में 97.97% (लगभग 98%) फॉर्म का वितरण तथा 67.99% डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
रांची जिले में Enumeration Form का सत्यापन भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 95.91 प्रतिशत फॉर्मों का बीएलओ स्तर पर सत्यापन किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों, घर-घर संपर्क अभियान एवं सतत निगरानी के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में अभियान को और गति दी जा रही है।
रांची जिला के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर कल (20 जुलाई 2026) विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मतदाता Enumeration Form प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे। स्पेशल कैंप में सुबह 10:00 से अपराह्न 4:00 तक संबंधित बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी शहरी मतदाताओं से अपील की गई है कि शिविर का लाभ उठाएं और समय पर Enumeration Form अपने संबंधित BLO के पास जमा करें
- ceo jharkhand sir voter list 2026
- cm jharkhand
- dd jharkhand
- farud voters in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand gk
- jharkhand mcq
- jharkhand me sir me kitne voters ke naam katenge
- jharkhand sir
- jharkhand sir 2026
- jharkhand sir form
- jharkhand sir form kaise bhare
- jharkhand sir latest
- jharkhand sir process 2026
- sir campaign jharkhand
- sir form fill up jharkhand
- sir in jharkhand
- sir issue jharkhand
- sir jharkhand
- sir latest update in jharkhand
- sir process jharkhand
- sir process will soon begin in jharkhand
- svi jharkhand