रांचीः शहीदों को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

भारत–चीन सीमा पर वीर जवानों की शहादत के सम्मान में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन झारखंड प्रदेश अल्बर्ट एक्का चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम के पूर्व शहीद वीर जवानों की याद में मोमबतियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शोक -श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौके पर मौजूद झारखंड प्रदेश राज्य सचिव मोहम्मद शाहिद अयूबी ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है उस समय सीमा पर तनाव के लिए हम चीन की हरकत की कड़ी निंदा करते हैं और दोनों देशों की आपसी पहल पर द्विपक्षीय वार्ता से समाधान की मांग करते हैं।

सीमा विवाद के मामले में पीएम देश की जनता को गुमराह करना बंद करें और बताएं की अगर घुसपैठ नहीं हुई है तो फिर सेना के जवान शहीद कैसे हुए भारत की संप्रभुता पर हमें नाज़ है किसी भी देश की दखलंदाजी बर्दास्त नहीं करेगें. सेना हमारी ताकत है हम सब जवानों साथ हैं!