धनबाद: ऑडियो क्लिप में थानेदार कोल माफिया को क्या दे रहे सलाह, जानें पूरी कहानी
- By admin --
- 27 Jul 2020 --
- comments are disable
वायरल ऑडियो क्लिप से खुली पुलिस और कोल माफिया की पोल
छापेमारी से पहले फोन करके को कर रहा था आगाह
डीएसपी के हाँथ सौपा गया जाँच का जिम्मा
24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौपने का एसएसपी ने दिया आदेश
पुलिस और अपराधियों के बीच रिश्ते कैसे होने चाहिए ,यह बताने की आवश्यकता नहीं है। हम सब जानते ही हैं। लेकिन दोनों के बीच इन दिनों नए-नए रिश्ते पनप रहे हैं। इस रिश्ते खुलासा वायरल ऑडियो से हुई है।धनबाद में लोयाबाद थानेदार चोर को सलाह देते हुए सुने जा रहे हैं। जिससे यह तो तय है कि कब करनी है चोरी और कब होगी छापेमारी, यह सब फिक्स है।
काला हीरा अर्थात कोयला , जिसके बलबूते हमारे देश की अर्थवयवस्था फल-फूल रही है। लेकिन आज इसी काले हीरे की काली कमाई करने वालों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि ऐसे कोल माफियाओ के सिर के ऊपर पुलिस का हाथ है. दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि कोयला नगरी कहे जाने वाले धनबाद में एक पुलिस और कोयला माफिया के बीच हुई ऑडियो क्लिप ने चर्चा का बाजार को गर्म हो गया है।
मामला लोयाबाद थाना में पदस्थापित थानेदार के रूप में रमेश चंद्र सिंह का है। जिसमे वह कोयला माफिया को फोन करके छापेमारी से पहले उसे आगाह कर रहे हैं । गौतलब है की लोयाबाद थाना अंतर्गत बीसीसीएएल क्षेत्र के वासदेवपुर और कनकनी में पहले भी कोयला चोरी मामला का भांडा फोड़ हुआ है। वही लोयाबाद थानेदार ने इस पुरे मामले में खुद को बेकसूर बताया है और उनके मुताबिक यह ऑडियो कोयला माफिया को आगाह करने के लिए नहीं, बल्कि चेतावनी के लिए किया गया था।
ऑडियो क्लिप एसएसपी अखिलेश वी वारियर तक भी तत्काल पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने डीएसपी मुकेश कुमार को जांच का जिम्मा दिया है। एसएसपी ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
मालूम हो कि 20 जून को बासुदेवपुर कोलियरी से दिन के उजाले में तीन हाइवा से कोयला अवैध रूप से टपाया जा रहा था, जिसे सिजुआ क्षेत्र के जीएम आशुतोष द्विवेदी ने पकड़ा था। एक अन्य मामले में पुलिस ने लोयाबाद ईदगाह के समीप छापेमारी कर 25 टन कोयला जब्त कर थाना लाया था जो थाने से ही रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले की भी वरीय अधिकारियों ने जांच पड़ताल की थी।
बरहाल ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि वायरल ऑडियो क्लिप ने धनबाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा दिया है। अब देखने वाली बात होगी की धनबाद जिले के वरीय अधिकारी इस मामले क्या रुख अख़्तियार करते हैँ।
थानेदार और अवैध धंधेबाज में ऐसे हुई बातचीत
अवैध कारोबारी — हैलो
थानेदार– हैलो सो रहा है क्या
अवैध कारोबारी — हां
थानेदार — हम बड़ा बाबु बोल रहे हैं
अवैध कारोबारी — प्रणाम सर
थानेदार — काम तुम नहीं करेगा अभी
अवैध कारोबारी — न ठीक सर
थानेदार — अ
अवैध कारोबारी — नए न नहीं कर रहे सर
थानेदार — छापेमारी करेंगे
अवैध कारोबारी — ठीक