गुमलाः नहीं रुक रहा राज्य में नक्सलियों का तांडव

राज्य में नक्सलियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में नक्सली लगातार वारदात का अंजाम दे रहें हैं। आपको बता दें कि गुमला जिले के पालकोट प्रखण्ड में सड़क निर्माण कर रही गाडियों को नक्सलियों ने फूंक दिया।

बता दें कि इस घटना से  ग्रार्मिणों में काफी दहशत है और साथ ही काम कर रहे मजदूर भय के कारण भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार पालकोट प्रखण्ड के बिलिंगबिरा पंचायत के लोवा खमन गांव में बीते रात्रि 10 बजे नक्सिलयों ने सड़क निर्माण में लगे चार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। बीते रात को सभी गाड़ी को खड़ा कर मजदूर सो रहे थे। तभी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने वहां पहुंचकर गांव कम्पनी के खड़े वाहन ग्रेडर मसीन ,जे सीबी,टेंकर,रोलर मसीन को आग के हवाले कर दिया ।